फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमोलिशन के नाम पर डर फैला रहा है सीएचबी : विजयपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह का कहना है कि पिछले पांच दिनों से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से डेमोलिशन के नाम पर लोगों में डर का माहौल बनाया जा रहा है जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। सेक्टर-39 के आप के कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों से मिले हैं और उनकी पीड़ा सुनी है, जिनके घर वर्षों की मेहनत की कमाई से बने थे। उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड का उद्देश्य लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराना था लेकिन आज वही संस्था उन्हें उजाड़ने का माध्यम बन गई है। इस मौके पर पार्षद योगेश ढींगरा, महासचिव ओमकार सिंह औलख, माइनॉरिटी विंग के महासचिव शादाब राठी और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विजयपाल सिंह ने कहा कि यह मुद्दा चंडीगढ़ की दो-तिहाई आबादी से जुड़ा हुआ है। खासकर माताओं और बहनों के सम्मान और उनके सिर की छत से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से हाउसिंग बोर्ड द्वारा डेमोलिशन के नाम पर डर फैलाया जा रहा है। वह लोकतंत्र पर हमला है। विजयपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर चंडीगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसके बाद पार्षद योगेश ढींगरा ने कहा कि चुनावी साल आते ही भाजपा को अचानक अवैध निर्माण याद आ जाता है। 2019 में पेनल्टी माफी का वादा किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। अब चुनाव से पहले नोटिस भेजकर लोगों को डराया जा रहा है। ओमकार सिंह औलख ने कहा कि सेक्टर-41 से शुरू हुई यह कार्रवाई सेक्टर-45 तक पहुंची, जहां प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ लोगों को परेशान किया। माइनॉरिटी विंग के जनरल सेक्रेटरी शादाब राठी ने कहा कि मौके पर जो कुछ हुआ, वह किसी भी संवेदनशील समाज को शर्मसार करने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें