फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की योजनाओं में अब दिव्यांगों को मिलेगा 5 प्रतिशत कोटा, नोटिफिकेशन जारी

Thu, 17 Sep 2020 12:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की हर योजना में दिव्यांगों को अब पांच प्रतिशत कोटा मिलेगा। हाउसिंग बोर्ड की तरफ से बुधवार को इस बारे नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। पहले यह कोटा तीन प्रतिशत था, जिसे अब बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन के जारी होने के साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। बोर्ड ने मार्च माह की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर किया था, जिसके बाद ही अब इसकी नोटिफिकेशन हुई है। इससे पहले भी कई बार इस प्रस्ताव को बैठक में रखने का फैसला लिया गया था, लेकिन ये सिरे नहीं चढ़ पाया था।

हाउसिंग बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि पहले उनकी सभी स्कीमों में दिव्यांगों का कोटा तीन प्रतिशत था, लेकिन अब इसे पांच प्रतिशत कर दिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लिया गया है। हाईकोर्ट ने दिव्यांगों के लिए कोटे को बढ़ाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें