25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में वीरवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत समेत सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहीं, अब यह मामला सेशन जज नीरजा कुलवंत कल्सन की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है।
इसके बाद इस मामले में हनीप्रीत समेत अन्य आरोपियों को वहां पेश किया गया गया। आरोपियों पर हिंसा की साजिश, तोड़फोड़ और देशद्रोह का मामला दर्ज है। अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी। अगली सुनवाई पर आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम किए जाएंगे। इसमें सभी आरोपियों को व्यक्तिगत पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
पंचकूला हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने के बाद इस मामले की सुनवाई पंचकूला की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के वकील एसके रोहिल्ला ने बताया कि अदालत में सभी आरोपियों को वीरवार को पेश किया गया।