फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक सिस्टम में छिपाकर ले जा रहा था चरस, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 25 Jun 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
drugs - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को खरड़ बस स्टैंड पर एक चरस तस्कर को काबू किया। वह हिमाचल के कसोल से चरस ले जाकर वर्सोवा, अंधेरी (मुंबई) में सप्लाई करता था। तस्कर रोमियो विलियम म्यूजिक सिस्टम में 1.10 किलो चरस छिपाकर ले जा रहा था। मुंबई में वह डीलर्स को इसे दोगुने रेट पर सप्लाई करता था। एनसीबी टीम आरोपी से पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर एनसीबी टीम ने खरड़ बस स्टैंड के नजदीक सुबह करीब 5 बजे बसों की चेकिंग शुरू की। यात्रियों के सामान की जांच के दौरान रोमियो विलियम ने बैग चेक करने पर बहस कर ली। टीम की फटकार के बाद रोमियो के बैग में एक म्यूजिक सिस्टम निकला। इसे खोलकर देखा तो उसमें छिपाए पॉलिथीन से चरस बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह बस से मुंबई जा रहा था।

2 साल से कर रहा था तस्करी
एनसीबी टीम ने पूछताछ में बताया कि वह 2 साल से नशीली दवाओं और पदार्थों की तस्करी कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस ले जाकर वह मुंबई में दवाइयों के नाम पर तस्करी करता था। आरोपी को रविवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मुंबई में होगी छापामारी
एनसीबी टीम ने मुंबई पुलिस से देर शाम को संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार एनसीबी आरोपी की निशानदेही पर मुंबई के कई ठिकानों पर छापामारी करेगी। आरोपी का मुंबई में भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें