फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: एग्जिट पोल के बाद चरणजीत सिंह चन्नी का वीडियो वायरल, लोगों को फिर दिखा अलग अंदाज

Tue, 08 Mar 2022 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में वे किसे पसंद करते हैं? इसके जवाब में 39 फीसदी लोगों ने आप के भगवंत मान को अपनी पसंद बताया।
विज्ञापन
दूध दूहते पंजाब के सीएम चन्नी। - फोटो : @CHARANJITCHANNI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। उससे पहले तमाम एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि अगले पांच साल पंजाब में किसकी सरकार होगी, यह दो दिन बाद यानी गुरुवार को साफ हो जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो चुनाव परिणाम आने से पहले सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। उसमें वह साधे अंदाज में बकरी का दूध दूह रहे हैं। सीएम चन्नी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो बरनाला जिले के बल्लो गांव का है, जो भदौड़ विधानसभा का हिस्सा है। इसी विधानसभा क्षेत्र से चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव मैदान में हैं। 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जब भदौड़ पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने वहां लोगों से अपना वादा दोहराया कि अगर वह चुनाव जीते तो भदौड़ सीट नहीं छोड़ेंगे और एक पंजाबी गीत सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने पहले तो मतदान के लिए आम लोगों का आभार जताया और फिर वादा दोहराया कि वह भदौड़ सीट नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह यह वादा चुनाव से पहले भी कर चुके हैं लेकिन अब समय बदल गया है, इसलिए वह अपना वादा दोहरा रहे हैं। इसके बाद पत्रकारों ने जब एग्जिट पोल में आप को मिल रही जीत के बारे में सवाल पूछना शुरू किया तो उन्होंने किसी तरह का सियासी जवाब न देते हुए पत्रकारों से कहा- ‘आज कल एक नया गीत आया है। मैं आपको वह सुना देता हूं।’
विज्ञापन


चन्नी ने पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर और दीपक ढिल्लों द्वारा गाया गीत जोकि 24 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, गाना शुरू किया- ‘जिन्ना जोर सी सारा लाता। सारा तुर के लाका गाहता। पैसा पानी वांग बहाता। विक गए टॅक जमीनां दे। हुण किस्मत चंदरी बंद पई है विच मशीनां दे।’ (‘जितना जोर था सारा लगा दिया। सारा इलाका पैदल ही घूम डाला। पैसा पानी की तरह बहा दिया। बिक गए टुकड़े जमीनों के। अब किस्मत बंद पड़ी है मशीनों में।’) इस तरह चन्नी ने एग्जिट पोल के नतीजों और आम आदमी पार्टी पर कोई टिप्पणी करने के बजाय साफ कर दिया कि जो भी फैसला होना है, वह मशीनें (ईवीएम) ही करेंगी।

भगवंत मान सीएम पद के सबसे पसंदीदा चेहरा
हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में वे किसे पसंद करते हैं? इसके जवाब में 39 फीसदी लोगों ने आप के भगवंत मान को अपनी पसंद बताया, जबकि 30 फीसदी लोग कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। 20 फीसदी लोगों ने शिअद के सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के तौर पर केवल 3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू को 6 फीसदी लोगों ने पसंद किया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें