फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने गैरेज आवंटन पॉलिसी में किया बदलाव, एक शर्त पर मिलेगी वाहन खड़े करने की अनुमति

Mon, 16 Mar 2020 02:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू चंडीगढ़ की गैरेज आवंटन पॉलिसी में बदलाव हो गया है। अब जिसकी सर्विस सबसे अधिक होगी, उसे गैरेज में अपने वाहन खड़े करने की अनुमति मिलेगी। इससे पूर्व यह व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ की थी। नई व्यवस्था का उल्लंघन कोई व्यक्ति करता है तो उस पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


पीयू में कई गैरेज हैं, जहां शिक्षक व कर्मचारी अपने वाहन खड़े करते हैं। पहले इसकी व्यवस्था कुछ अलग थी। पहले आने वाले लोग अपने वाहन खड़े करते थे। इसके लिए वह आवेदन करते थे और अपनी नौकरी ज्वाइनिंग आदि की तिथि दर्शाकर गैरेज ले लेते थे।

इस व्यवस्था में बदलाव की मांग उठी और पीयू प्रशासन ने इसके लिए कमेटी बनाई। इस कमेटी ने पूरा अध्ययन करके अब नए नियम बनाए हैं। जिन लोगों की सर्विस सबसे अधिक होगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा। पहले की व्यवस्था लागू नहीं होगी।
विज्ञापन


यदि कोई पात्र व्यक्ति गैरेज नहीं लेना चाहेंगे तो ऐसे स्थिति में दूसरे व्यक्ति को आवंटित कर दिया जाएगा। गैरेज आवंटन की व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। पीयू प्रशासन यह भी देख रहा है कि एक गैरेज में कितने वाहनों को जगह मिल सकती है और कितने की नई आवश्यकता होगी और यह कहां बनाए जा सकेंगे।

पार्किंग कम, नो पार्किंग में खड़े हैं वाहन
पीयू में पार्किंग की संख्या दर्जनों में हैं, लेकिन हर दिन हजारों वाहन पीयू में पहुंच रहे हैं। उन्हें वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में जहां-तहां वाहन खड़े हो रहे हैं। पीयू के गेट नंबर एक से लेकर एडमिन ब्लॉक तक नो पार्किंग जोन है, लेकिन सर्वाधिक वाहन इस बीच खड़े किए जा रहे हैं।

सड़कों के दोनों तरह वाहन खड़े होने से नियम तार-तार हो रहे हैं। इसी तरह एडमिन ब्लॉक के पास भी एक मार्ग पर वाहनों का खड़ा करना बंद है, लेकिन वहां भी आलम यही है। विभागों की पार्किंग में भी कहीं जगह नहीं है। स्पोर्ट्स विभाग के गोल चक्कर से लेकर लॉ विभाग तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हो रहे हैं।

साथ ही इस मार्ग को जोड़ने वाली सड़क, जो यूआईएलएस जा रही है, उस मार्ग पर भी सड़क किनारे दर्जनों वाहन हर दिन खड़े हो रहे हैं। इससे अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। हालांकि पीयू प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें