शिअद-भाजपा उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा बौखालट में आ गए हैं। वह चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का जरूरत से ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस वर्करों एवं सर्मथकों को लगातार धमकाया जा रहा है।
उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि अगर वह उनके साथ नहीं चलेंगे, तो उनके खिलाफ झूठे पर्चे दर्ज कर दिए जाएंगे। इस काम में एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी भी उनका साथ दे रहे हैं। यह आरोप मंगलवार को कांग्रेस विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने एक प्रेस कांफ्रेंस के लगाए।
फेज-1 स्थित कांग्रेस ऑफिस में सिद्धू ने बताया कि सोमवार रात अकाली नेता के कई आदमी पुलिस के साथ शहर के साथ लगते गांवों में पहुंचे। यहां येह लोगों कई घरों में गए। साथ ही कांग्रेस समर्थकों लोगों को धमकाया कि अगर वे उनके पक्ष में नहीं चलेंगे। तो उनके खिलाफ पर्चे दर्ज किए जाएंगे।
इसके अलावा लोगों से मारपीट तक की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई गांवों के सरपंचों ने उन्हें इस संबंध में फोन पर सूचना दी है। जल्दी ही वह इस संबंधी निर्वाचन आयोग को शिकायत देंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंधी कई गांवों के सरपंच उन्हें एफिडेबिट देने को तैयार हैं।
फर्जी वोटिंग का भी है डर
विधायक ने कहा कि उन्हें पता चला है कि अकाली दल द्वारा उन लोगों के नामों की सूचियां तैयार की जा रही हैं। जो कि इलाके से बाहर हैं। ऐसा कर वे फर्जी वोटिंग करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी समर्थक ऐसा नहीं होना देंगे। उनकी हर कार्रवाई का पूरा जवाब दिया जाएगा। हरेक पोलिंग बूथ पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
संविधान का पालन करें, मुलाजिम
सिद्धू ने सरकारी मुलाजिमों को नसीहत दी कि वह किसी के भी दबाव में आकर काम न करें। सरकारें तो हमेशा ही बदलती रहती हैं। संविधान के खिलाफ काम न करें। ऐसा कर वे अपनी नौकरी को खतरे में डाल रहे हैं।
अंबिका नहीं मेरे से खुली बहस कर लें चंदूमाजरा
सिद्धू ने कहा कि अंबिका सोनी ने केंद्र में रहते हलके के लिए काफी कुछ किया है। कई बड़े प्रोजेक्ट शहर में लाई हैं। वहीं, हलके में करोड़ों की ग्रांटें जारी की हैं। जबकि चंदूमाजरा बताएं कि उन्होंने क्या किया है। उन्होंने कहा कि सोनी तो बाद की बात है। चंदूमाजरा ने अगर हलके के लिए कुछ किया है, तो वह मेरे साथ ही बहस कर लें। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स, पेड पार्किंग समेत कई मुद्दों के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है।