फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जकार्ता में चमका चंडीगढ़ का सितारा, मां बोली- कड़ी मेहनत से सपना हुआ साकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के शूटिंग खिलाड़ी विजयवीर सिद्धू ने जकार्ता में एशिया ओलंपिक क्वालिफिकेशन के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में रजत पदक जीतने के साथ ही भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 का 17वां कोटा भी दिलाया। इससे उनके परिवार और समूचे शहर में जश्न का माहौल है। विजयवीर सिद्दू की मां राणो सिद्धू ने कहा कि बेटे का सपना था कि वह इस चैंपियनशिप के जरिए देश के लिए ओलंपिक कोटा जीते। उसकी मेहनत आज रंग लाई है। पंजाब यूनिवर्सिटी की शूटिंग रेंज के मुख्य कोच दिलीप चंदेल जिन्होंने विजयवीर सिद्धू को इसी रेंज में तराशा है, ने बताया कि मुझे अपने ट्रेनी पर नाज है।
विज्ञापन

विजयवीर सिद्धू ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए मैंने दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अभ्यास किया था। ओलंपिक कोटा हासिल करने का श्रेय मैं अपने परिवार, कोच और मित्रों को देना चाहता हूं। विजयवीर सिद्धू डीएवी काॅलेज सेक्टर-10 में एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन शूटिंग खिलाड़ियों में इनकी गिनती होती है। शूटिंग के विश्व कप में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

वियजवीर के रिकाॅर्ड
- 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम इवेंट में रिकार्ड व स्वर्ण पदक

- 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक

- 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक व रिकार्ड

- 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल मिक्स इवेंट में रजत पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें