फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ की प्रगति नागरिकों के सहयोग और जिम्मेदारी से ही संभवः हरप्रीत कौर बबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से सेक्टर-17 स्थित निगम भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेयर हरप्रीत कौर बबला मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, अन्य पार्षदों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि चंडीगढ़ तेजी से स्वच्छ, हरित, स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार शहर के रूप में उभर रहा है। स्वच्छ भारत रैंकिंग में चंडीगढ़ ने बड़ी छलांग लगाई है। देशभर में स्वच्छता के मामले में 11वें स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचना नगर निगम टीम, सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
मेयर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जल्द ही चंडीगढ़ देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा। मेयर ने कहा कि अधिकारों के साथ नागरिकों के कर्तव्य भी हैं। शहर की प्रगति नागरिकों के सहयोग और जिम्मेदारी से ही संभव है। इस मौके पर मेयर और आयुक्त ने नगर निगम के कई कर्मचारियों व अन्य 101 लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सितंबर तक कचरे के पहाड़ को किया जाएगा पूरी तरह साफः मेयर
मेयर ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड पर कचरे के पहाड़ को हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और सितंबर तक इसे पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा। इससे बदबू और स्वास्थ्य जोखिमों से राहत मिलेगी और पर्यावरणीय सुधार होगा। मेयर ने बताया कि देश में पहली बार चंडीगढ़ में एआई आधारित स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे पार्किंग समस्या दूर होगी, ट्रैफिक सुचारू होगा और नागरिकों को सुरक्षित व सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। राजस्व बढ़ाने के लिए निगम ने कई कदम उठाए हैं। गोशालाओं का प्रबंधन एनजीओ के हवाले, पार्कों में फाउंटेन की देखरेख और कम्युनिटी जिमों का संचालन निजी एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। इससे सेवाओं में सुधार और आय के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें