चंडीगढ़। सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में शनिवार को किशोर कुमार को गीतों के माध्यम से याद किया। यह आयोजन सुनहरी यादें 2025 के नाम से हुआ। महान गायक किशोर कुमार के 96वीं जन्म जयंती पर ट्राइसिटी कल्चरल एसोसिएशन की ओर से यह आयोजन हुआ।
एसोसिएशन के प्रधान शांतनु मित्रा ने बताया कि 61 गायकों ने प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शिव स्तुति नृत्य से हुआ। इसमे डॉ वरुण खन्ना, पॉलमी दत्ता और अवनि कपूर ने नृत्य किया। समूह गान के माध्यम से सारे जहां से अच्छा गीत पेश हुआ।
वैभव ने रुक जाना नहीं तू कहीं हार के पेश किया। अमित मुखर्जी और एसडी बर्मन ने राही नए नए रास्ता नया नया पेश किया। राघव और सुष्मिता साहू ने तुझ संग प्रीत लगाई सजना पेश किया। अमरेंद्र कुमार और पूनम डोगरा ने खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे पेश किया। जलमाल्या और अरविंदर कौर ने तेरा इश्क है मेरी जिंदगी गीत पेश किया। कुमार सामंत ने ये जवानी है दीवानी गीत पेश कर तालियां बटोरी। संजय वक्शी और तरसेम राज ने हम प्रेमी प्रेम करना जाने पेश किया। नरिंदर सिंह और आरसी दास ने बने चले दुश्मन जमाना पेश किया। सुप्रिया और जलमाल्या ने मार गई मुझे तेरी जुदाई पेश किया। दीपांकर ने ओ मांझी रे गीत पेश किया। संचिता और आशीष ने तू तू है वहीं गीत पेश किया। सुतापा और विजय टिक्कू ने तू लाली है सवेरे वाली गीत पेश किया। अंशिका और दीपांशु ने अच्छा तो हम चलते हैं गीत पेश किया।