इलाके मे पुलिस ने नाबालिग लड़के पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को अभी मामले मे कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित एवं आरोपी दोनों ही प्रवासी हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सिंघा देवी निवासी नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह सिंघा देवी कॉलोनी मे किराये के मकान मे रहते हैं और पिता के साथ मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार दोपहर जब वह खाना खाने घर पर आया तो उसने देखा कि उसकी नाबालिग छोटी बहन घर पर नहीं थी।
छानबीन करने पर जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसने इस मामले मे पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने पड़ोस मे ही रहने वाले नाबालिग लड़के पर अपनी बहन के अपहरण का शक जाहिर किया है।
पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला दर्जकर लिया है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन जांची जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी भी नाबालिग है।