फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने मनीमाजरा में मचाया उत्पात ..सड़क किनारे खड़ी कारों व अन्य वाहनों 15 वाहनों को टक्कर मारकर तोड़ा

विज्ञापन
रात को कारों को टक्कर मारकर तोड़ने वाली महिंद्रा पिकअप नमस्कार कैसे हैं आप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह महिंद्रा पिकअप चालक ने मनीमाजरा के मेन बाजार में सड़क किनारे खड़ी कारों और अन्य कई वाहनों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। जब एक महिंद्रा पिकअप चालक मड़ी वाला वाला टाउन में फौजी ढाबे की तरफ से एक कार को टक्कर मारता हुआ, शांति नगर की सड़क से होता हुआ, डेरा साहिब मोहल्ले में कार व अन्य वाहनों को टक्कर मारता हुआ, मेन बाजार पहुंचा। मेन बाजार में उसने एक्टिवा स्कूटर, मोटरसाइकिल और सड़क किनारे खड़ी अन्य कई कारों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। यही नहीं मेन बाजार से जब यह खेड़ा बाबा मंदिर के पास से निकलता हुआ जा रहा था, तो इसने यहां खेड़ा बाबा मंदिर के सामने लगे एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारकर तोड़ दिया है। इस तरह सभी छोटे बड़े वाहन मिलाकर कुल 15 लोगों की गाड़ियों को उसने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया है। जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में महिंद्रा पिकअप चालक द्वारा की गई यह घटना रिकॉर्ड हो गई है। वही मनीमाजरा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की गई फोटो निकाल कर इस महिंद्रा चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस महिंद्रा चालक के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि वह नशे में था जा फिर गाड़ी को चोरी करके भाग रहा था। इस महिंद्रा पिकअप की टक्कर में एक्टिवा स्कूटर व अन्य तीन चार कारें बुरी तरह टूटने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पूरे शहर में इस घटना की चर्चा है। मनीमाजरा एक ऐसा इलाका है जहां हर किसी को अपने छोटे बड़े वाहन सड़क किनारे जा गलियों के किनारे ही खड़े करने होते हैं। ऐसे में लोगों में डर बढ़ गया है कि अगर इस तरह की घटना होने लगी तो उनका भारी नुकसान होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

महिंद्रा पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए पड़े वाहन - फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए पड़े वाहन

महिंद्रा पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

महिंद्रा पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
विज्ञापन

महिंद्रा पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें