फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, तापमान भी दो डिग्री गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बूदाबांदी होने से चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। पिछले दिनों के मुकाबले दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को दो डिग्री गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि रात के तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में हलका कोहरा भी छा सकता है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। अगले दो दिन भी ऐसा मौसम देखने को मिल सकता है।

शनिवार सवेरे ही हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। 11 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बादल कभी घने थे, लेकिन उस हिसाब से बारिश काफी कम हुई। बारिश की इतनी कम थी कि मौसम विभाग उसे ट्रेस नहीं कर पाया। बारिश की वजह से करीब एक हफ्ते बाद फिर से दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रात का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि रात में भी बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें