फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Fri, 08 Aug 2014 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल का इस पूरे हफ्ते मौसम खुशगवार रहने वाला है। बारिश की बूंदे भी गिरती रहेंगी। दिन और रात के तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होने वाली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि अगले तीन दिन तक मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। बारिश की भी बूंदाबांदी हो सकती है।

वीरवार को दिन का तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री नोट किया गया। करीब 9 एमएम बारिश भी दर्ज की गई है।

अगस्त के पहले हफ्ते में मात्र 30-35 एमएम बारिश ही हो पाई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त के तीसरे हफ्ते तक बारिश के चांस हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में भी तीसरे हफ्ते तक बूंदाबांदी होती रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दिन और रात के तापमान में दो डिग्री बढ़ सकता है। बूंदाबांदी के भी चांस बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें