फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, छह डिग्री गिरा पारा, जानें- अगले तीन दिन का हाल

Thu, 29 Dec 2022 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे के बीच 0.3 एमएम पानी गिरा, जो बेहद कम है। विभाग की तरफ से बताया गया कि एक अक्तूबर से गुरुवार शाम 5:30 बजे तक कुल 17.2 एमएम पानी गिरा है, जो औसत से 54.20 फीसदी कम है। इस बार बारिश काफी कम हुई है।
विज्ञापन
Chandigarh Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को पूरे दिन कड़क धूप निकलने के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 6 डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय धुंध कम रही लेकिन सर्दी ने दिन के समय भी सितम ढाया। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक दिन के समय बादल छाने और सुबह-शाम घनी धुंध की चेतावनी जारी की है। नए साल की शुरुआत भीषण ठंड के साथ होगी। शुक्रवार को भी दिन के समय बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध की भी संभावना है। अगले कुछ दिन में शहर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसकी वजह से बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।

0.3 एमएम गिरा पानी, इस सीजन में 54 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे के बीच 0.3 एमएम पानी गिरा, जो बेहद कम है। विभाग की तरफ से बताया गया कि एक अक्तूबर से गुरुवार शाम 5:30 बजे तक कुल 17.2 एमएम पानी गिरा है, जो औसत से 54.20 फीसदी कम है। इस बार बारिश काफी कम हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हल्की धुंध छाई रहेगी 
शुक्रवार को हल्की धुंध छाई रहेगी। मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन के समय हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शनिवार को हो सकती है बूंदाबांदी 
शनिवार को सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। दिन के समय बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार को ऐसा रहेगा मौसम
रविवार को सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें