फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: 15 किमी की रफ्तार से चली हवाओं से बढ़ी ठंडक, प्रदूषण भी बढ़ा, 250 के करीब रहा एक्यूआई

Fri, 20 Dec 2024 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। ठंडी हवाओं और हल्के बादलों के कारण तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। सुबह और रात के समय सर्दी का असर अधिक रहेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में चली ठंडी हवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन बादल छाने के आसार हैं। वीरवार को दिनभर हल्की ठंडी हवाएं 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं, जिससे ठंड का अनुभव और बढ़ गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि हल्के बादल छा सकते हैं। धूप खिलेगी, जिससे दिन में राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात की ठंड बरकरार रहेगी।

वीरवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर था। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। ठंडी हवाओं और हल्के बादलों के कारण तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। सुबह और रात के समय सर्दी का असर अधिक रहेगा। शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सुबह के समय हल्के कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है।

ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ा

सर्दियों में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी देखी गई। वीरवार को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 250 के करीब रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सेक्टर-53 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर दोपहर तीन बजे एक्यूआई 324 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। यहां पूरे दिन एक्यूआई 300 से ज्यादा रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण प्रदूषित कण वातावरण में लंबे समय तक बने रहते हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें