फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक होंगे चंडीगढ़ के गांव, जानिए कैसे

Tue, 04 Mar 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने शहर के गांवों को आधुनिक बनाने की तैयारी कर री है। प्रशासन के आईटी विभाग की ओर से भारत ब्राडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) और दूरसंचार विभाग के साथ एक समझौता किया गया है जिसके तहत गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल डाली जाएगी।
विज्ञापन


आईटी विभाग ने यह कदम केंद्र सरकार के आईटी फ्लैगशिप प्रोजेक्ट नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के तहत उठाया है। इसके तहत हर ग्राम पंचायत में 100 एमबीपीएस का न्यूनतम बैंडविथ उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन के आईटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से अब शहर के गांव भी ई विलेज में तब्दील हो सकेंगे। गांवों के लोगों को ई बैंकिंग, ई हेल्थ या ई-लर्निंग जैसी सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने गांवों में ब्राडबैंड कनेक्टिविटी के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का बजट भी तैयार किया है। प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई ई सेवाओं का लाभ गांव के लोग भी ले सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें