फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कोरोना की प्रिकॉशन डोज लेने वालों को फ्री छोले भटूरे खिलाएंगे संजय राणा, मोदी कर चुके हैं तारीफ

Sun, 31 Jul 2022 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

संजय राणा ने पिछले साल उन लोगों को मुफ्त में छोले-भटूरे खिलाए थे जिन्होंने कोविड की वैक्सीन लगवाई थी। इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उनकी प्रशंसा भी की थी।
विज्ञापन
बूस्टर खुराक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की प्रिकॉशन डोज लेने वालों को चंडीगढ़ के संजय राणा फ्री छोले भटूरे खिलाएंगे। संजय राणा ने पिछले साल उन लोगों को मुफ्त में छोले-भटूरे खिलाए थे जिन्होंने कोविड की वैक्सीन लगवाई थी। इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उनकी प्रशंसा भी की थी।
विज्ञापन


राणा फूड स्टॉल चलाते हैं और साइकिल पर छोले भटूरे बेचते हैं। उनका कहना है कि वह पिछले 15 सालों से इस स्टॉल को चला रहे हैं। उनकी बेटी रिद्धिमा और भतीजी रिया ने पिछले साल उन्हें कोरोना शॉट लेने वालों को मुफ्त में छोले भटूरे देने का विचार दिया था।

प्रिकॉशन डोज लेने वालों की कम संख्या से चिंतित राणा ने कहा कि मैं उन लोगों को छोले भटूरे मुफ्त दे रहा हूं जो उसी दिन लगी एहतियाती खुराक का सबूत दिखाते हैं। राणा ने खुद एहतियाती खुराक ले ली है। वे बूस्टर डोज के लिए लोगों के आगे न आने से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र आगे आएं और संकोच न करें। पहले से ही, हम देश के कई हिस्सों में संक्रमण में मामूली वृद्धि देख रहे हैं। हमें स्थिति से बाहर होने तक इंतजार क्यों करना चाहिए? 
विज्ञापन


राणा ने कहा कि पिछले साल उन्होंने मई से लेकर सात महीने से अधिक मुफ्त छोले भटूरे खिलाए थे और उन्हें इस बार कुछ हफ्तों के लिए इसे मुफ्त देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। राणा ने कहा कि एक बच्चे के रूप में, मुझे देश की सेवा करने और सशस्त्र बलों में शामिल होने की बहुत इच्छा थी। लेकिन भाग्य में मेरे लिए कुछ और था। लेकिन अब मैं अपना काम किसी और तरीके से करना चाहता हूं, इससे मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। वे बताते हैं कि कुछ लोग बहुत निराश होकर लौट जाते हैं, जब वह उन्हें बताता है कि सभी भटूरे बिक गए हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें