फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द, चंडीगढ़ में यात्री रहे परेशान

Sat, 20 Feb 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते शनिवार को ट्रेनें रद्द कर दी गई है। जिसके लोग लोगों और मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को भी ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। आंदोलन के कारण यात्रियों को ट्रेन नहीं मिलने से मरीजों का कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन


दिल्ली और सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को दिनभर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यहां से सहारनपुर रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें फुल गई है। यात्रियों का आरोप है कि उनको पूछताछ काउंटर पर सही तरीके से जानकारी नहीं दी गई है। इससे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा है।

ट्रेनें कैंसिल होने के बाद टिकट काउंटर पर लोगों को टिकट की रकम मिलने में परेशानी हुई। वहीं 21 फरवरी को  छह ट्रेनें और 22 फरवरी को पांच ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इससे यात्रियों को अभी दो दिन और सफर करने में दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नहीं है घर जाने के लिए कोई साधन
सहारनपुर से पीजीआई इलाज कराने आई जहनब  ने बताया कि रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेंन नहीं है। मेरा इलाज पीजीआई में चल रहा है। हम कल से यहां पर बैठे हैं लेकिन अभी तक कोई भी साधन यहां पर उपलब्ध नहीं । घर पहुंचने में हमें 24 घंटे से अधिक का वक्त लग गया है। इस तरह की स्थिति में हमारे घर के परिजन परेशान हैं।

बेटे का डायलिसिस कराने के बाद नहीं लौट पाए घर
दिल्ली के रहने वाले एहगय ने बताया कि उनके बेटे का नाम मोहम्मद कैफ है। उसकी उम्र 12 वर्ष है। उसका इलाज पीजीआई में होता है। उसका डायलिसिस करना पड़ता है। स्टेशन पर 24 घंटे से अधिक का वक्त बीत गया है लेकिन उन्हें घर जाने का कोई भी साधन अभी तक नहीं मिल पाया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर के लोग काफी परेशान है। घर से कल से 100 से अधिक फोन आ चुके हैं।

वहीं मुंबई जाने वाले कमल कुमार ने बताया कि स्टेशन पर 12 घंटे गुजारने के बाद  उन्हें पता चला कि उनकी ट्रेन कैंसिल कर दी गई है। इसके बाद अभी तक उनके टिकट के पैसे रिफंड नहीं हो पायें हैं।  सरवर डाउन होने के बाद टिकट के पैसे भी वापस नहीं हो रहे हैं। वहीं रवि कुमार ने बताया कि उन्हें  कानपुर जाना है। इसके लिए उंचाहार ट्रेन कैंसिल होने से उन्हें परेशानी हो रही है।

हरियाणा में जाटों के आंदोलन को देखते हुए ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। अगर हालात नहीं ठीक हुए तो ट्ट्रेनों को रद्द किया जायेगा।
विज्ञापन

 - दिनेश कुमार,डीआरएम, अंबाला मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें