फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#RepublicDay: चंडीगढ़वासी और टूरिस्ट ध्यान दें, जनमार्गों में हुआ बदलाव, यहां देखें रूट प्लान

Sat, 26 Jan 2019 08:53 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर लोगों की सुविधा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के चौतरफा के जनमार्गों में बदलाव किया है। पंजाब राज भवन में होने वाले दोपहर 3 बजे से एट होम कार्यक्रम की समाप्ति तक सेक्टर-5/6/7/8 चौक (विज्ञान पथ) आमजन के लिए बंद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पंजाब राज भवन से सेक्टर-5/6/7/8 चौक तक ट्रैफिक वन-वे रहेगा।

विज्ञापन


एट होम कार्यक्रम के अतिथि पार्किंग स्टीकर के साथ अपने वाहनों को लेक पार्किंग में पार्क कर सकेंगे। सुखना लेक टी प्वाइंट से सेक्टर-5/6/7/8 चौक तक दोपहर 4 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक आमजन के लिए बंद रहेगा। हरियाणा राज भवन कार्यक्रम के अतिथि के लिए सुखना लेक वन-वे रहेगा।  
     
इन जनमार्गों में किए बदलाव
सेक्टर-16/17/22/23 से सेक्टर-22/ए गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप के समीप छोटे चौक व सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड से जन मार्ग सेक्टर-16/17/22/23 चौक तक और सेक्टर-17 के लॉयंस रेस्टोरेंट से परेड ग्राउंड तक पहुंचने का मार्ग गणतंत्र दिवस की सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक आमजन के लिए बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

chandigarh - फोटो : फाइल फोटो
 सेक्टर-22/ए मार्केट की पार्किंग में भी लोग सुबह 6 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक वाहन खड़े नहीं कर सकेंगे। विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए अतिथि और उच्चाधिकारी उन्हें दिए गए वाहन पार्किंग के लेबल के साथ सेक्टर-16/17/22/23 उद्योग पथ से सेक्टर-22/ए मार्केट के सामने पार्किंग एरिया में वाहनों को पार्क कर सकेंगे।

आमजन को पार्किंग सुविधा
पुलिस-प्रशासन ने आमजन को वाहन पार्किंग सुविधा सेक्टर-23बी के रक्त संबंधी रोग के अस्पताल, सेक्टर-22/बी की पार्किंग, सेक्टर-17 नीलम सिनेमाघर से सटी पार्किंग और फुटबॉल मैदान व सर्कस मैदान में दी गई है।

बसों का यहां से होगा प्रवेश
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल सहित अन्य जगहों से सेक्टर-17 बस स्टैंड आने के लिए बसों को सेक्टर-22 स्थित बिजवाड़ा चौक से बस स्टैंड चौक, हिमालया मार्ग से होकर पिकाडली चौक से सेक्टर-22 गुरदयाल पेट्रोल पंप को लगते छोटे चौक से बस स्टैंड में प्रवेश करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें