फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2017: बाजार गुलजार पर जाम ने रोकी चंडीगढ़ की रफ्तार

Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Traffic
विज्ञापन
दीपावली से दो दिन पहले शहर के कई हिस्सों में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने त्योहार के दौरान लोगों को बेहतरीन यातायात व्यवस्था मुहैया कराने का दावा किया था, जो मंगलवार को हवा-हवाई साबित हुए।
विज्ञापन


धनतेरस पर सुबह से ही लोग बाजारों में खरीदारी के लिए निकल पडे़। दोपहर के समय शहर की सड़कों और बाजारों के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम तक स्थिति और गंभीर हो गई। शहर के सभी मुख्य मार्गों, सेक्टर-22, 23, 34, 35, 17, कलाग्राम, मनीमाजरा समेत अन्य जगहों पर लंबा जाम लग गया। शहर की सड़कों पर जाम खुलवाने के लिए विशेषतौर पर तैनात किए गए ट्रैफिक कर्मियों के भी पसीने छूट गए। 

सेक्टर-32 के जीएमसीएच के सामने वाली सड़क पर मंगलवार को सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। पिछले तीन दिन से इस सड़क की कारपेटिंग की जा रही है। इस कारण मंगलवार को इस सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधा किलोमीटर की दूरी को पार करने में हर चालक को 45 मिनट लगे। वाहन चालकों का कहना था कि सड़क की कारपोटिंग 15 दिन पहले या दिवाली के बाद करानी चाहिए थी। लेकिन प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग ने ऐसा नहीं किया। सड़क पर कारपेटिंग का काम चलने के साथ वहां पर जगह कम होने के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chandigarh Traffic
बाजार की अंदरूनी सड़कों पर नहीं लगने दिया जाम
शहर के प्रमुख सड़कों पर बेशक जाम लग रहा, लेकिन सेक्टर-18,19 और 22 के बाजारों की अंदरूनी सड़कों पर जाम नहीं लगा। इसका एक बड़ा कारण यह रहा कि ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे वाहनों को पार्क नहीं करने दिए।

पेड पार्किंगों में अव्यवस्था
सेक्टर-22 की पेड पार्किंगों में अव्यवस्था रही, जबकि पेड पार्किंगों को स्मार्ट बनाने की जिम्मेवारी आर्य इंफ्रा कंपनी को दी गई है। यह कंपनी ही शहर की पेड पार्किंगें चला रही है। सेक्टर-22 की पेड पार्किंगों के अंदर वाहन इधर-उधर पार्क थे। कर्मचारी सिर्फ प्रवेश और निकासी द्वार पर ही तैनात थे, अंदर वाहनों को सही तरीके से लगवाने को कोई कर्मचारी तैनात नहीं था।

सेक्टर-22 में एसएसपी ने खुद हटवाया जाम
मंगलवार सुबह सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट के बाहर सड़क पर जाम लग गया। इसकी शिकायत व्हाट्सएप पर एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद को यहां के व्यापारी विशु दुग्गल ने की। इसके 15 मिनट बाद एसएसपी खुद जाम हटवाने मार्केट में पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें