फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जुलाई से महंगी हो रही हैली टैक्सी, चंडीगढ़ टू शिमला के लिए अब देने होंगे इतने रुपये

Sat, 23 Jun 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेली टैक्सी सर्विस
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से शिमला के लिए शुरू की गई हैली टैक्सी एक जुलाई से महंगी हो जाएगी। अब इसके लिए यात्रियों को पांच सौ रुपये अधिक खर्च करना पडे़गा। यह हेलीकाप्टर अब शिमला में जबड़हट्टी के बजाय अन्नाडेल ग्राउंड में उतरेगा। अब यह सफर बीस के बजाय तीस मिनट का होगा।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और शिमला के बीच हेली टैक्सी सर्विस चार जून से शुरू की गई थी। यह सर्विस पवन हंस कंपनी की ओर से शुरू की गई थी। पवन हंस के हेलीकाप्टर में चंडीगढ़ से शिमला का किराया 2,999 रुपये था। अब इसे एक जुलाई से बढ़ाकर 3,499 रुपये कर दिया गया है। अब यात्रियों को पांच सौ रुपये अधिक शिमला के सफर में देने होंगे।

जुलाई से शिमला से यह आठ बजे चलेगी और चंडीगढ़ सुबह 8.30 बजे पहुंचेगी। वहीं शिमला के लिए चंडीगढ़ से नौ बजे चलेगी और अन्नाडेल ग्राउंड में यह सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। शिमला में लैंडिंग साइट में बदलाव के कारण समय में वृद्धि हुई है। जब सेवा शुरू हुई, तो हैलीकाप्टर जबड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरता था। अब इसके लैंडिंग के समय में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब यह शिमला शहर के अंदर अन्नाडेल ग्राउंड पर उतरेगा। जबड़हट्टी पहुंचने में 20 मिनट का समय लगता था। अब इसे अन्नाडेल जाने में 30 मिनट का समय लगेगा। इसके सफर में 10 मिनट का अधिक समय लगेगा। हेली टैक्सी सोमवार, शुक्रवार चलती थी। अब हेली टैक्सी जुलाई से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।

इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि हेली टैक्सी सर्विस यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बढ़ा दी गई है। इससे शिमला और चंडीगढ़ के बीच आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें