फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से जम्मू जा रही बस पलटी, आठ यात्री घायल

Sat, 21 Jun 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से जम्मू जा रही बस पठानकोट के इंदौरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डमटाल के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। हादसे में बस में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया। बस चालक प्रेम सिंह निवासी रोपड़ को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 3.30 बजे एक निजी बस (यूपी-70-डीटी-5180) चंडीगढ़ से जम्मू जा रही थी। बस जैसे ही गांव डमटाल के पास पहुंची रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई सड़क के पास वर्कशाप में खडे़ खराब टैंपर पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डमटाल ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अन्य यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अन्य बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें