फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: G-20 की सांस्कृतिक बैठक की मेजबानी करेगा चंडीगढ़, प्रशासन ने बनाई कमेटी, अभी से तैयारियां शुरू

Thu, 13 Oct 2022 10:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुरुआती जानकारी के अनुसार, शहर में जी-20 देशों के सांस्कृतिक मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके अलावा शहर की सुखना लेक और रॉक गार्डन पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन भारत में होगा। देश के विभिन्न शहरों में जी-20 की करीब 100 बैठकें हो सकती हैं। चंडीगढ़ को सांस्कृतिक बैठक की मेजबानी मिली है। इसे लेकर यूटी प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने गृह सचिव नितिन यादव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है जो इस बैठक से जुड़े सभी कार्यों को देखेगी।

विज्ञापन


कमेटी में एग्रीकल्चर और कल्चर विभाग के सचिव विनोद पी कावले, डीसी विनय प्रताप सिंह, उद्योग विभाग की सचिव हरगुनजीत कौर, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग, पर्यटन विभाग के निदेशक रूपेश कुमार, जन संपर्क विभाग के निदेशक, सुपरिंटेंडेंट ट्रांसपोर्ट व सुपरिंटेंडेंट प्रोटोकॉल को सदस्य बनाया गया है। गृह सचिव की तरफ से जल्द ही इस कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा बनाई जाएगी। 
 
सुखना लेक और रॉक गार्डन पर होंगे कार्यक्रम
शुरुआती जानकारी के अनुसार, शहर में जी-20 देशों के सांस्कृतिक मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके अलावा शहर की सुखना लेक और रॉक गार्डन पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम जनवरी और मार्च के महीने में होंगे। नाम न छापने की शर्त पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रशासन ने पास पर्याप्त समय है। हालांकि तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


जी 20 देशों में दुनिया की 60 फीसदी आबादी
जी-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। इसका उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना है। जी-20 देशों में दुनिया की 60 फीसदी आबादी, वैश्विक जीडीपी का 80 फीसदी और वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें