फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ से उड़ने वाली 12 फ्लाइटों पर लगा ब्रेक, इस तारीख तक रहेंगी रद्द

Sat, 27 Oct 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के अपग्रेडेशन के चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली 12 फ्लाइटें 15 से 27 नंवबर तक रद रहेंगी। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रोजाना 37 फ्लाइटों का संचालन होता है। इसमें 12 फ्लाइट अकेले दिल्ली के लिए जाती हैं। ऐसे में इन फ्लाइटों के बंद होने से फेस्टिवल सीजन में विदेशों से दिवाली मनाने आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यात्रियों को होगी दिक्कत
चंडीगढ़ और आसपास के लाखों लोग विदेशों में रहते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट जाकर लोग अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की फ्लाइट पकड़ते हैं। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट के बंद रहने से यात्रियों को खासी दिक्कत होगी।
विज्ञापन


विमानन कंपनी        समय
एलांयस एयरलाइंस   7.25 सुबह
इंडिगो                  7.55 सुबह
इंडिगो            8.00  सुबह
जेट एयरवेज     9.55 सुबह
जेट एयरवेज     11 बजे
इंडिगो            12.05 बजे
एयर इंडिया      12.50 बजे
जेट एयरवेज     2.25 बजे
जेट एयरवेज     2.4 (चंडीगढ़ -दिल्ली -लखनऊ)
विस्तारा            3.25 बजे
जेट एयरवेज     4.05 बजे
जेट एयरवेज     4.55 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें