फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफीः पहली बार खेल रहे चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का कमाल, 119 रन ठोक अर्सलान रहे नाबाद

Tue, 10 Dec 2019 03:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्रिकेटर अर्सलान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ सिटी के युवा क्रिकेटरों के लिए सोमवार का दिन क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में क्रिकेटरों ने ऐसा जलवा बिखेरा की सब देखते रह गए। अपने होम ग्राउंड सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में अरुणाचल के खिलाफ खेलने उतरी चंडीगढ़ टीम के तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाकर अरुणाचल प्रदेश को147 रनाें पर समेट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजों ने अपना जलवा दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के उतरी चंडीगढ़ टीम के दोनों ओपनरों ने शतक जड़ रिकॉर्ड बना दिया। मोहम्मद अर्सलन खान के नाबाद 119 रन तथा शिवम भांबरी के 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी कर चंडीगढ़ को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चंडीगढ़ ने 1 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। पिछले तीस साल से चंडीगढ़ को मान्यता न मिलने के कारण खिलाड़ियों की प्रतिभा उभर नहीं रही थी। अब इसका सबसे बड़ा सबूत यही है कि रणजी के डेब्यू मुकाबले में चंडीगढ़ के क्रिकेटरों ने कमाल का प्रदर्शन कर सभी को हैरत में डाल दिया है।

दोहरा शतक जड़ने की तमन्ना : अर्सलान खान
बीसीसीआई के फॉरमेंट अंडर-23 वनडे में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से विरोधी टीमों केलिए खौफ बने मोहम्मद अर्सलान खान ने अपने रणजी डेब्यू मैच में ताबड़तोड़ शतक जमाकर दिखा दिया कि ऐसे ही उन्हें रन मशीन नहीं कहा जाता। अर्सलान खान ने अंडर-23 में 5 शतक और 2 अर्धशतक जमाए थे। अब रणजी में खेलते हुए पहले दिन अर्सलन 119 रन बनाते हुए नाबाद रहे।
विज्ञापन


शतक लगाने के बाद खान ने कहा कि अब मेरा टारगेट दोहरा शतक जड़ने का है। यहां के विकेट बल्लेबाजी करने के अनुकुल हैं। बस शॉट सलैक्शन अच्छा होना चाहिए। अर्सलान खान पहले हिमाचल की तरफ से खेलते थे। लेकिन चंडीगढ़ को रणजी में मान्यता मिलने के बाद चंडीगढ़ से खेलने के लिये बेहतरीन समझा। खान ने कहा कि कभी प्लान करके मैदान में खेलने के लिए नहीं जाता हूं। उन्होनें कहा कि उनके पिता की सेक्टर-17 में टेलरिंग की दुकान है।

डेब्यू मैच में शतक लगाना सुखद अहसास : शिवम भांवरी
चंडीगढ़ की पारी में शतक लगाने वाले अन्य सलामी बल्लेबाज शिवम भांवरी ने कहा कि अपने डेब्यू मैच में शानदार 105 रनों की पारी खेलना मेरे लिये सुखद अहसास है। आउट होने के बाद बातचीत में शिवम भांवरी ने कहा कि मैं एक गलत शॉट खेलकर आऊट हुआ हूं और इसका मुझे अफसोस हैं। उन्होंने बताया कि वह पीयू से एलएलबी करने के बाद अब अंग्रेजी से एमए कर रहे हैं। शिवम ने बताया कि उनके पिता सीए हैं।

मां बीमार थी, बेटे ने मैदान पर झटके 5 विकेट
रणजी ट्रॉफी के पहले ही डेब्यू मैच में 5 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही की मां मोहाली के अस्पताल में एडमिट हैं। मैच के दौरान उनका ध्यान अपनी मां की तरफ भी था। इसके बावजूद टीम के हित के लिए इन्होंने खेल पर भी फोकस रखा और मात्र 26 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। उन्होंने कहा कि अब माता ठीक हैं, उम्मीद हैं कि मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वह सेक्टर-51 में किराए के मकान में रहते हैं, जबकि उनके पिता बैंक में जॉब करते थे तब वह सेक्टर-38 के सरकारी मकान में रहते थे। अब रिटायरमेंट के बाद वे लोग मोहाली शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें