चंडीगढ़। सर्किल स्टाइल नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी चंडीगढ़ की महिला और पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ कबड्डी एसोसिएशन की ओर से अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से कराई जा रही है।
मुकाबले पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर कराए जा रहे हैं। शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में खेले गए मैचों में पंजाब ने राजस्थान को 29-11 से, चंडीगढ़ ने जेएंडके को 19-13 से, हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 18-15, बिहार ने आंध्र प्रदेश को 26-20 से मात दी। पुरुष वर्ग में पंजाब ने मध्यप्रदेश को 20-11 से, त्रिपुरा ने दिल्ली को 10-14 से, हरियाणा ने राजस्थान को 26-13 से, चंडीगढ़ ने जेएंडके को 23-14 से हरा दिया। चैंपियनशिप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।