फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें: चंडीगढ़ का मौसम करवट बदल रहा है, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा

Sun, 07 May 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गर्मी ने क‌िया बेहाल
विज्ञापन
चंडीगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर। मौसम लगातार करवट बदल रहा है, ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा। दरअसल अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन


इससे मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में थोड़ा कमी आ सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते से तापमान बढ़ना शुरू होता है। तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। हालांकि शनिवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रविवार शाम से फिर ने तापमान गिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें