फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः विकास बराला हिरासत में, केस में अपहरण की धाराएं जोड़ी गईं

Thu, 10 Aug 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पुलिस ने केस में अपहरण की धाराएं भी जोड़ दी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस से समन मिलने के बाद दोनों आरोपियों ने चंडीगढ़ सेक्टर-26 थाने में सरेंडर कर दिया। पहले दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 341 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने केस में गैर-जमानती धाराएं 365 और 511 भी जोड़ दी हैं।

बता दें कि मामला गर्माता देखकर पुलिस ने समन जारी करके विकास बराला को बुधवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था। साथ में उसके दोस्त आशीष को भी तलब किया गया।
विज्ञापन


विकास ने पहले तो समन लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने उसके सेक्टर-7 स्थित घर के बाहर समन चस्पा कर दिए। बुधवार सवेरे से पुलिस विकास के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन विकास दोपहर में पहुंचा।
Trending Videos

डीजीपी लूथरा ने प्रेस कांफ्रेंस करके कई खुलासे किए

डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा
वहीं बुधवार को डीजीपी लूथरा ने प्रेस कांफ्रेंस करके कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लग चुके हैं। उनमें विकास बराला पीछा करते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में अब दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

डीजीपी ने बताया कि मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लग चुके हैं। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चार​ दिन में मामले की जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां इसे अब जांच के अगले स्तर पर ले जाना जरूरी है।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस विकास बराला और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी, लेकिन उन्होंने बल्ड और यूरिन सैंपल देने से मना कर दिया था। ऐसे में डॉक्टर ने ऑब्जर्वेशन के आधार पर मेडिकल तैयार किया है, उसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ये है मामला

Varnika Kundu
घटना 4 अगस्त की रात की है। सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का पीछा किया। उन्होंने लड़की को रास्ते में रोककर उसकी कार का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश भी की। काफी देर तक दोनों लड़की का पीछा करते रहे। फिर वर्णिका ने पुलिस को कॉल करके बुलाया और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में विकास और आशीष नशे में धुत्त पाए गए।

गिरफ्तारी के अगले ही दिन विकास बराला को जमानत मिल गई। वहीं वर्णिका ने पूरा मामले को फेसबुक पर पोस्ट किया। पुलिस ने शुरुआती जांच में कहा कि जिस जगह वारदात हुई, वहां 9 जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें से 5 सीसीटीवी कैमरे खराब थे। बाकी 4 सीसीटीवी कैमरों में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठे तो पुलिस को पांच जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई।

उधर, हरियाणा के विपक्षी दलों ने इस मामले की जांच सीबीआई या हाई कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग की। मामला बढ़ता देखकर सुभाष बराला सामने आए और उन्होंने वर्णिका को बेटी बताते हुए विकास के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कही। दूसरी ओर, वर्णिका को देश भर में लोगों का साथ मिल रहा है। रुचिका गिरहोत्रा केस लड़ रहे आनंद प्रकाश ने भी वर्णिका की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें