फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ केसः विकास बराला और आशीष कोर्ट में पेश हुए, दो दिन की रिमांड

Fri, 11 Aug 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विकास बराला
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा दिया गया। अब विकास और आशीष 12 अगस्त कर पुलिस रिमांड में रहेंगे।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि मामले की तह तक जाने के लिए डीजीपी तेजिंदर लूथरा भी दोनों से पूछताछ कर सकते हैं, जबकि बुधवार को तीन डीएसपी और एक आईपीएस अधिकारी ने आरोपियों से पूछताछ की थी। डीजीपी लूथरा का दावा है कि विकास और आशीष को रिमांड पर लेकर केस से जुड़े कई अहम जानकारियां हासिल की जाएगी।

गौरतलब है कि मामले में चौतरफा दबाव और किरकिरी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को बुधवार दोपहर को फिर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके खिलाफ धारा 365, 511 (किडनैपिंग की कोशिश) लगाई गई, जिसके तहत अधिकतम साढ़े तीन साल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब दोनों को गिरफ्तार किया गया। चार दिन पहले उन्हें इसी मामले में छेड़छाड़ के मामूली धाराएं लगाकर थाने से ही जमानत दे दी गई थी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस पर आरोपियो को बचाने के आरोप भी लगाए गए थे।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

Vikas Barala Arrested
शुक्रवार (4 अगस्त) देर रात 12.15 बजे सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का सेक्टर-7 पेट्रोल पंप से सफारी सवार आरोपियों ने पीछा किया। इसी रात 12.40 बजे साहसी युवती की सूचना पाते ही पुलिस की पीसीआर ने मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड चौक से आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। देर रात 1.20 बजे हरियाणा के आईएएस अधिकारी अपनी बेटी के साथ शिकायत करवाने के लिए सेक्टर-26 पुलिस थाने पहुंचे।

यहां पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया और दोनों को छोड़ दिया तो बवाल मचा गया। जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और हरियाणा सरकार पर दबाव बढ़ता गया, जिसका परिणाम यह हुआ कि अध्यक्ष की कुर्सी बचाने के लिए सुभाष बराला ने बुधवार दोपहर बेटे विकास बराला और आशीष को पुलिस के समक्ष पेश कर दिया, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण की धारा जोड़कर अपनी साख को बचाने का प्रयास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें