फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: नई एसएसपी ने जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा, कहा-आप हमें सूचना दीजिए, पुलिस तत्काल करेगी कार्रवाई

Fri, 10 Mar 2023 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि उनका मुख्य फोकस नशा, साइबर क्राइम पर नियंत्रण के साथ ही महिला एवं बुजुर्गों की सुरक्षा पर होगा। इनसे जुड़े अपराध पर नियंत्रण के लिए वे जल्द ही व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह जहां भी तैनात थी वहां इस तरह के प्रयोग काफी सफल सिद्ध हुए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी कंवरदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की नई एसएसपी कंवरदीप कौर ने शुक्रवार को पुलिस हेडक्वार्टर में प्रेसवार्ता कर लोगों का सहयोग मांगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप हमें अपने क्षेत्र में हो रहे क्राइम की जानकारी दीजिए हम तत्काल उस पर कार्रवाई करेंगे। बिना जनता के सहयोग के किसी भी चीज पर सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता। भरोसा मजबूत कीजिए, पुलिस आपके साथ है। 
विज्ञापन


पोस्टिंग ट्रांसफर के अपने अधिकार में किए गए संशोधन के सवाल पर उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई और कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए शहर में अपराध को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य फोकस नशा, साइबर क्राइम पर नियंत्रण के साथ ही महिला एवं बुजुर्गों की सुरक्षा पर होगा। इनसे जुड़े अपराध पर नियंत्रण के लिए वे जल्द ही व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह जहां भी तैनात थी वहां इस तरह के प्रयोग काफी सफल सिद्ध हुए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें