अब सिटी ब्यूटीफुल में जल्द ही तनु वेड्स मनु-2 की शूटिंग होगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। फिल्म में अभिनेत्री कंगना राणावत और माधवन ही लीड रोल में होंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब तक 35 बॉलीवुड और करीब 100 पंजाबी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। जानकारी के अनुसार फिल्म शूटिंग का जिम्मा संभाला है शहर की प्रोडक्शन कंपनी बॉबी घई प्रोडक्शन ने।