फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 और 53 में लगी मशीनें, हवा की शुद्धता बताएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सेक्टर-22 के स्कूल और सेक्टर-53 की नर्सरी में हवा की शुद्धता मापने वाली मशीनें लगाई गईं हैं। इन क्षेत्रों की हवा में अशुद्धता मिलने के बाद यहां मशीनें लगाने का निर्णय लिया गया था। शहर में जल्द दो और नई मशीनें लगेंगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन देवेंद्र दलाई ने बताया कि यह मशीन आवासीय, औद्योगिक, व्यावसायिक, शिक्षण क्षेत्र सहित अलग-अलग स्थानों पर लगाई जानी हैं ताकि शहर के अलग-अलग क्षेत्र व वर्ग को हवा की शुद्धता के बारे में जानकारी मिल सके। सेक्टर-25 स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में एक मशीन लगाई गई थी। अब सेक्टर-22 के स्कूल व सेक्टर-53 में पर्यावरण विभाग की नर्सरी में यह मशीन लगा दी है। इसका ट्रायल जारी है। वहीं, दो अन्य मशीनें लगाने के लिए जगह तलाशी जा रही है। इसके अलावा शहर की हवा शुद्धता के लिए दो जगह हवा शुद्धिकरण केंद्र का निर्माण कार्य जारी है। दलाई ने कहा कि चंडीगढ़ अपनी हरियाली व शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। इस विशेषता को कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पांच मशीनों से जो आंकड़े सामने आएंगे। उसके हिसाब से उस क्षेत्र के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
लॉकडाउन में कम हो गया था प्रदूषण का स्तर
बीते वर्ष लॉकडाउन के कारण शहर की हवा काफी साफ हो गई थी। बीते वर्ष मार्च माह में पूरे देश में चंडीगढ़ की सबसे साफ हवा दर्ज हुई थी। मार्च के आखिरी सप्ताह में चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी (एक्यूआई) इंडेक्स 17 दर्ज किया गया था, जो 101 शहरों (मैदानी इलाके) में सबसे कम रहा था। वहीं बीते साल एक भी बार शहर का प्रदूषण रेड जोन में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए भी चल रहे प्रयास
शहर की हवा को शुद्ध रखने के लिए नगर निगम व स्मार्ट सिटी साइक्लिंग को बढ़ावा दे रहा है। स्मार्ट सिटी की ओर से पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत 225 साइकिलें चलाई जा रही हैं। इसके लिए शहर में अलग-अलग जगह 25 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग करें। लोगों ने इस योजना में रुचि भी दिखाई है।
कोट::
हमारा प्रयास है कि शहर की हवा बिल्कुल शुद्ध रहे। तीन जगह हवा की शुद्धता मापने वाली मशीन लगाई गई हैं। दो और मशीनें जल्द ही लगाई जाएंगी ताकि हर क्षेत्र की हवा की शुद्धता को जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

-देवेंद्र दलाई, चेयरमैन, चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें