सेक्टर-18 में घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात युवक आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-18 निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि 19 जुलाई की अल सुबह घर के बाहर खड़ी वैगनआर कार को अज्ञात लोग आग लगाकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सुबह 4 बजे के करीब उन्होंने देखा कि कार से लपटें उठ रहीं थीं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
पीड़ित का कहना है कि उनकी कार को किसी ने आग लगाई है। अचानक खड़ी कार में कैसे आग लग सकती है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी का पता नही लगा है।