फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे एक महीने से बंद चंडीगढ़ के खेल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए सोमवार से खेल सेंटर खोल दिए जाएंगे। यूटी खेल विभाग की ओर से पिछले एक महीने से बंद पड़े खेल सेंटरों में अब खिलाड़ी सुबह 6 से 9 बजे और दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक अभ्यास कर सकेंगे। इन खेल सेंटरों पर 10 वर्ष से कम उम्र के किसी बच्चे की एंट्री नहीं होगी। सुरक्षा प्रबंधों और कोविड नियमों के मुताबिक ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, खेल विभाग के स्वीमिंग पूल और जिम नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना के चलते प्रशासन की ओर से खेल विभाग के सेक्टर-43, सेक्टर-34 व सेक्टर-8 के खेल सेंटर को कोविड सेंटर में तबदील कर दिया गया था। फिलहाल यह तीनों खेल सेंटर नहीं खुलेंगे। इसके अलावा सभी खेल सेंटरों को खोला जा रहा है।
खेल सेंटरों को किया सैनिटाइज
क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 के मैनेजर नैब सिंह ने बताया कि स्टेडियम को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया गया है। क्रिकेट मैदान को भी पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है, ताकि बच्चे अभ्यास कर सकें। वहीं, लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को भी सैनिटाइज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें