फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर गए शोधार्थियों को छात्रावासों में 10 जून से मिल सकेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। घर गए शोधार्थियों को छात्रावासों में 10 जून से प्रवेश मिल सकता है। पीयू इसकी तैयारी कर रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को आने के लिए पीयू प्रशासन की विशेष अनुमति भी नहीं लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कोरोना का विकराल रूप देखकर पीयू प्रशासन ने मार्च के बाद से छात्रावासों में रह रहे शोधार्थियों से कहना शुरू कर दिया था कि वह अपने घर चले जाएं। 50 फीसदी शोधार्थी अप्रैल में अपने घर चले गए थे। कुछ नहीं गए। उन्हें भी पीयू घर जाने को कह रही थी। उसके लिए दबाव भी बनाया गया। इसका विरोध शोधार्थियों ने किया। प्रदर्शन आदि हुए। अब कोरोना कम हो गया। इसी को देखते हुए शोधार्थी अपने छात्रावास आना चाहते हैं। हर दिन पीयू प्रशासन के अधिकारियों के पास फोन आ रहे हैं, लेकिन पीयू अभी अनुमति नहीं दे रही है। एक शोधार्थी आया भी, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया। विरोध इसका हुआ तो अब पीयू 10 जून से शोधार्थियों के लिए फिर से छात्रावासों के दरवाजे खोलने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि कम से कम 300 शोधार्थी पीयू पहुंचेंगे। इनका शोध कार्य लगभग दो माह से प्रभावित चल रहा है। उनके गाइड भी परेशान हैं, क्योंकि शोध का कार्य समय से जुड़ा हुआ है। थीसिस समय पर जमा करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें