फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की बेटी काश्वी तलवारबाजी में करेगी कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की तलवारबाजी खेल की खिलाड़ी काश्वी गर्ग का चयन दोहा में खेली जाने वाली फेसिंग ग्रेंड पिक्स 2022 चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला सीनियर टीम में हुआ है। चैंपियनशिप के मुकाबले 28 से 30 जनवरी तक खेले जाएंगे। काश्वी शहर की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन भारतीय सीनियर महिला टीम में हुआ है। वह चैंपियनशिप में खेलने वाली सबसे युवा (16 वर्ष) खिलाड़ी हैं। काश्वी के चयन पर उनके परिवार के साथ चंडीगढ़ फेसिंग एसोसिएशन और कोच ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान प्रदर्शन को देखते हुए चयन
दोहा में खेली जानी वाली फेसिंग ग्रेंड पिक्स 2022 चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला टीम के चयन के लिए ट्रायल रखे गए थे। द फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पिछले सप्ताह अमृतसर के गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में ट्रायल रखे गए थे। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रदर्शन को देखते हुए काश्वी को भारतीय टीम में जगह मिली। महिला टीम में कुल 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
मेरे लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट, बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा
भारतीय टीम में चयन के बाद काश्वी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह मेेेेरी जिंदगी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इसमें विदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इन खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। काश्वी कॉर्मल कॉवेंट स्कूल में 11 कक्षा में मेडिकल की छात्रा हैं। अपनी सफलता में कोच चरणजीत कौर और मुकेश कुमार का बड़ा हाथ मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें