सेक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) दफ्तर आगामी 4 अप्रैल को बंद रहेगा। प्रशासन ने अब आरएलए-17, सेक्टर-42 (एसडीएम) और फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया में हाई सिक्योरिटी नंबर भी लगाना शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार आरएलए द्वारा सीएच 04-जे, सीएच04के और सीएच-04 ए सीरीज के नंबरों की हाई सिक्योरिटी नंबर लगाने शुरू कर दिए हैं।