फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना: शहर में कोरोना से सात मरीजों की मौत, 863 नए संक्रमित मिले

Mon, 10 May 2021 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3756 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 863 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 124 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केस की संख्या 8653 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 575 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 863 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, एकांतवास में रह रहे 714 मरीजों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। 863 संक्रमितों में 478 पुरुष और 385 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3756 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 863 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 124 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केस की संख्या 8653 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 575 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मनीमाजरा में स्थिति गंभीर
मनीमाजरा में स्थिति दिनोंदिन बेहद गंभीर होती जा रही है। सोमवार को मनीमाजरा से 108 संक्रमित मरीज मिले, जबकि मौलीजागरां में 30, सेक्टर-15 में 25, सेक्टर-19 व 20 में 19-19, सेक्टर-22 में 20, सेक्टर-29 में 18, सेक्टर-32 में 20, सेक्टर-38 में 19, सेक्टर-40 में 28, सेक्टर-41 में 34, सेक्टर-42 में 18, सेक्टर-45 में 23, सेक्टर-46 में 25, सेक्टर -38 वेस्ट में 31, डड्डूमाजरा में 15, धनास में 17 और किशनगढ़ में सात संक्रमित मिले हैं।

इनकी गई जान
मनीमाजरा निवासी 52 वर्षीय पुरुष की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। सेक्टर-38 की 80 साल की वृद्धा की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। सेक्टर-45 निवासी 48 वर्षीय महिला की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। किशनगढ़ की 65 वर्षीय वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। 
विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी 75 वर्षीय वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। सेक्टर-55 निवासी 58 साल की महिला की सेक्टर-48 स्थित कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। खुड्डा लाहौरा निवासी 58 वर्षीय महिला की पीजीआई में मौत हो गई। ये सभी कोरोना के अलावा किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें