नवांशहर से सेक्टर-17 स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे जसबीर सिंह ने हजार-हजार के दो नोट फाड़ दिए, वह नोट न बदलने से खफा थे। उनकी देखादेखी में कुछ और लोगों ने नोट फाड़ दिए। मंगलवार को भी पंजाब और हरियाणा से कई एनआरआई आरबीआई पहुंचे थे।
आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार देशभर में पुरानी करेंसी केवल दिल्ली, मुंबई, नागपुर, कोलकाता और चेन्नई स्थित आरबीआई कार्यालयों में ही बदली जा रही है। इसलिए चंडीगढ़ स्थित आरबीआई कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।