फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट: चंडीगढ़ को 2, पंजाब को 4 ट्रेनें

Tue, 08 Jul 2014 01:52 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार का पहला रेल बजट पेश हो गया। जानिए, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा को इस रेल बजट में क्या मिला। चंडीगढ़ को एक हाईस्पीड ट्रेन मिली और एक एसी एक्सप्रेस।
विज्ञापन


पंजाब को 4 बड़ी ट्रेनें मिलीं और हरियाणा को एक नई ट्रेन मिली, जबकि एक के रूट का विस्तार हुआ। जम्मू के लिए घोषित 3 नई ट्रेनें भी पंजाब और हरियाणा के बीच होते हुए ही जाएंगी। अगली स्लाइडों में देखिए नई ट्रेनों का बयौरा...

चंडीगढ़ को मिलीं 2 नई ट्रेनें

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने चंडीगढ़ को एक सेमी बुलेट ट्रेन का तोहफा दिया। ये हाईस्पीड ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलेगी। इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी से 200 किमी के बीच होगी।

वहीं, चंडीगढ़-ट्रेन फिरोजपुर एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी। गौर हो कि इस रूट पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, जिसे पिछले दिनों बंद कर दिया गया। उस समय अकाली-भाजपा और कांग्रेसी नेताओं में काफी सियासी बयानबाजी हुई थी।

पंजाब को 4 नई ट्रेनें

पंजाब को रेल बजट में मुख्य तोहफा सेमी बुलेट ट्रेन के रूप में मिला। पठानकोट से दिल्ली तक हाईस्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है।

इसके अलावा सहरसा-अमृतसर में नई जनसाधारण एक्सप्रेस चलाई जाएगी। फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

दिल्ली से बठिंडा तक सप्ताह में दो दिन शताब्दी एक्सप्रेस चलेगी। इस रूट पर शताब्दी चलाने की मांग बहुत पुरानी थी, जिसे रेलमंत्री ने पूरा कर दिया है।

इसके अलावा होशियारपुर से अंब के बीच नई रेल लाइन बिछाने का प्रावधान भी रेलवे बजट में शामिल है।

हरियाणा को एक ट्रेन, दो नई रेल लाइनें

रेल बजट में हरियाणा के खाते में केवल एक ट्रेन रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजरआई। इसके इसके अलावा हिसार-लुधियाना पैसेंजर को सादूलपुर तक बढ़ाया गया है।

इसके अलावा जींद-हिसार और हिसार-नरवाना के बीच नई रेलवे लाइनें बिछाने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा, ताकि इस रूट पर नई ट्रेन चलाई जा सके।
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब से होकर गुजरने वाली नई ट्रेनें

इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस साप्ताहिककामाख्या-कटरा एक्सप्रेस साप्ताहिक वाया दरभंगाकानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें