प्रद्युमन मर्डर केस के बाद चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों की ओर से स्टूडेंट्स की सुरक्षा के मानक को पूरा करने के लिए सर्कुलर अभिभावकों को भेजा जा रहा है। शहर के 71 प्राईवेट स्कूल स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर यह सर्कुलर पैरेंट्स को भेज रहे हैं। सर्कुलर में यह भी अभिभावकों को कहा जा रहा है कि बच्चों का ध्यान रखें।
सेक्टर-14 स्थित अंकुर स्कूल की ओर से सर्कुलर निकाला गया है कि इसमें कहा गया है कि बस का सफर करने वाले स्टूडेंट्स आईकार्ड को पीली डोर, आटो वाले नीले रंग, महरून कलर की डोरी से आईकार्ड वह स्टूडेंट्स बांधेंगे जिनके पैरेंट्स उन्हें खुद लेने आते हैं। वहीं नेवी ब्लू रंग का डोर वैन से जाने वाले स्टूडेंट्स, रिक्शा से जाने वाले स्टूडेंट्स हरा और साइकिल से जाने वाले स्टूडेंट्स ब्राउन डोर से आईकार्ड बांधेंगे।
स्कूलों की ओर से कहा गया है कि जो भी पैरेंट्स अपने बच्चों से मिलने आए वह पहचान पत्र लेकर आए। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और वोटर कार्ड मान्य होगा। बच्चों की गाली देने और लड़ाई करने से रोकने के लिए अच्छी बातें बताएं। अगर स्टूडेंट्स स्कूल समय में अलग ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें तो स्टूडेंट्स की डायरी में जरूर लिख दें। बच्चे ऑटो या बस में ओवरलोडिंग न चले। नहीं तो वह स्कूल में सजेशन दे सकते हैं।
वहीं स्कूल में 7.45 बजे से पहले सीनियर विंग और 8.45 बजे जूनियर विंग के स्टूडेंट्स स्कूल आएं। स्कूल में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे स्टाल किये जाएंगे। स्कूल के टॉयलेट के बाहर लेडीज अटेंडेंट वॉशरूम के बाहर तैनात किया जाएगा। अंकु र स्कूल की प्रिंसिपल परमिंदर दुग्गल ने बताया कि 30 सितंबर से पहले हम यह तैयारी पूरी कर लेंगे। स्टूडेंट्स की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
विवेक हाईस्कूल शिक्षा विभाग के आदेश का नहीं कर रहा पालन
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाईस्कूल शिक्षा विभाग की गाइडलाइन की अनदेखी करते हुए नया सर्कुलर जारी किया है कि बसों में स्टूडेंट्स की सुरक्षा स्कूल की जिम्मेवारी नहीं है। चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट नितिन गोयल ने चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव बीएन शर्मा से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल पर इस तरह का सर्कुलर जारी करने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगर इस तरह से सीबीएसई की गाइडलाइन की अनदेखी की जाएगी। तो स्कूल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चंडीगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट एचएस मामिक ने बताया कि स्कूल की बस में पैरेंट्स भी चलकर देखेंगे तो स्टूडेंट्स की सुरक्षा बेहतर तरीके से हो सकेगी।