फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बरसे भाजपा पर, कहा राजनीतिक डाका डाला जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस पार्षद के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने एक वीडियो जारी कर भाजपा पर हमला बोला है। चावला ने कहा कि भाजपा राजनीतिक डाका डाल रही है। डाकू क्या करते हैं। चार बंदूकें लेकर आते हैं और घरों को लूट कर ले जाते हैं। पार्षद कांग्रेस पार्टी की संपत्ति हैं। आप राजनीतिक डाका डाल रहे हैं। आपको डाकू न कहूं तो क्या कहूं। यह कांग्रेस नहीं लोकतंत्र के लिए झटका है।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने वाले पार्षद से चावला ने सवाल किया कि पापुलर हैं तो इस्तीफा दे दीजिए। फिर से चुनाव जीत कर जाइए। टिकट देते समय एक का भविष्य खराब कर एक का भविष्य बनाया जाता है। चंडीगढ़ जैसा नगर निगम सेवा के लिए संस्था है। यहां टैक्स लगाने के अलावा कोई काम नहीं रह गया। दूसरे पार्टी की ओर ध्यान देने से अच्छा होता कि भाजपा अपने पार्षद को देखती। अभी आपके ही एक पार्षद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि शहर के पदाधिकारी बात नहीं सुनते। लोग नगर निगम भंग करने की मांग कर रहे हैं। क्या यह शर्म की बात नहीं है।
सुभाष चावला ने अरुण सूद से कहा कि आपका ध्यान कांग्रेस को तोड़कर टिकट लेने के लिए प्रयास है। हम यह चंडीगढ़ की जनता पर छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दावा करना छोड़ दीजिए कि हम आरएसएस से हैं। आरएसएस आपको राजनीतिक डाकेबाजी नहीं सिखाएगा। चावला ने कहा कि बुधवार को मेरा मन दुखी था इसलिए आज वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी। मेरे पार्टी के पार्षद भाजपा में शामिल हुए, इसका दुख नहीं है। कांग्रेस में ऐसी परिस्थितियां कई बार आईं। दुख यह है कि जब हमारे पार्षद भाजपा में शामिल हो रहे थे तो आसपास कौन बैठे थे। किरण खेर बोल रही थीं कि मेरी पार्टी में आ जाओ तब काम होगा। ऐसा किसी भी सांसद से नहीं सुना।
विज्ञापन

कुछ लोगों का यह कहना कि कांग्रेस को तोड़कर इस आदमी को भाजपा में शामिल कराया हूं। दुख इसका था। जब किसान आंदोलन चल रहा था तो यही साथी भाजपा के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
यही कि मेयर कौन बनेगा। किसान आंदोलन के काम भूल गए। यह जनता का सवाल है। अरुण सूद जी पंचायत, नगर निगम, निकाय राजनीतिकों की नर्सरी स्कूल की तरह होते हैं। इसी में राजनीति सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। आप नर्सरी में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
---
कोट
कांग्रेस अपना घर संभाले। हम डाका नहीं डाल रहे हैं। कांग्रेसी खुद बिखर रहे हैं। उनके पार्षद खुद आए। पार्टी उन्हें लेने नहीं गई। पार्षद ने घर वापसी की है। पहले भी भाजपा में थे। कांग्रेस अपनी नर्सरी को संभाले। अपने कैडर को सिखाए।
विज्ञापन

-अरुण सूद, अध्यक्ष, चंडीगढ़ भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें