फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे एक लाख रुपये, ASI और हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Thu, 23 Mar 2023 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस के एक एएसआई और हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने धनास निवासी पीड़ित से पहले दस हजार रुपये ले लिए लेकिन बाद में एक लाख रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार एएसआई रविंदर कुमार और हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह राणा को चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। पुलिस ने दोनों को लाइन हाजिर कर कार्रवाई के लिए विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: अमृतपाल की पत्नी को लेकर सनसनीखेज खुलासा, यूके में इस केस में हिरासत में ली गई थीं किरणदीप कौर
 

Trending Videos
विज्ञापन

सेक्टर 24 चौकी में तैनात हैं दोनों आरोपी 
दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस के एक एएसआई और हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने धनास निवासी पीड़ित से पहले दस हजार रुपये ले लिए लेकिन बाद में एक लाख रुपये मांगने लगे। दोनों आरोपी सेक्टर-24 पुलिस चौकी में तैनात हैं। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा-7 के तहत केस दर्ज किया था।  

यह भी पढ़ें: Nabha Jail Break: नाभा जेल ब्रेक मामले में आया फैसला, नौ गैंगस्टरों समेत 22 दोषियों को दस-दस साल की कैद

धनास निवासी रंजीत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सीबीआई को शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि सेक्टर-24 चौकी का हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत में कहा गया है कि रिश्वत पुलिस थाना अफसर के नाम पर मांगी जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रणदीप को उन्होंने 10 मार्च को 10 हजार रुपये दे भी दिए थे लेकिन वह वॉट्सऐप कॉल कर पुलिस अफसर से मिलने का दबाव बना रहा था। इसके बाद वह चौकी के ही एएसआई रविंदर कुमार से मिले जिसके बाद आरोपियों ने रिश्वत की रकम को एक लाख रुपये कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह 21 मार्च तक सिर्फ 50 हजार रुपये का ही बंदोबस्त कर सकता है। आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच की पूरी रिकॉर्डिंग सीबीआई के पास है, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में शिकायतकर्ता और आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ हुई बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट भी पेश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें