फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक मनकीरत औलख के कजन को तेज आवाज में स्टीरियो बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त की मर्सिडीज

Sat, 30 May 2020 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
chandigarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाबी गायक मनकीरत औलख की मर्सिडीज में तेज आवाज में स्टीरियो बजाना उनके कजन शमरीत को भारी पड़ गया। चंडीगढ़ पुलिस ने नाके पर उनकी गाड़ी रुकवा ली। शमरीत पूरे कागजात भी नहीं दिखा सके तो पुलिस ने मर्सिडीज को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर- 49 थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल अवतार सिंह ने टीम के साथ जेल रोड की पिछली साइड नाका लगा रखा था। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे मोहाली की तरफ से तेज गति से सफेद रंग की मर्सिडीज (पीबी-11 बीटी 0001) चंडीगढ़ की तरफ आ रही थी। मर्सिडीज में ऊंची आवाज में स्टीरियो बज रहा था। इस पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवा ली। पुलिस ने चालक से ऊंची आवाज में बज रहे म्यूजिक को बंद कराया और उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम शमरीत बताया और कहा कि वह मशहूर गायक मनकीरत औलख का कजन है। पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने चालान काटकर मर्सिडीज जब्त कर ली। बाद में पुलिस को पता चला कि यह गाड़ी मनकीरत औलख की है। 


यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन


मोहाली से जाना था चंडीगढ़
शमरीत को किसी काम से मोहाली से चंडीगढ़ जाना था। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने रास्ते में ही गाड़ी जब्त कर ली। मर्सिडीज सेक्टर-49 थाने में खड़ी है। सेक्टर 49 पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने पर गाड़ी को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


पांचवें दिन छूट रही हैं गाड़ियां
बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने पिछले महीने एक आर्डर जारी किया था। इसमें लॉकडाउन के दौरान अगर किसी की गाड़ी जब्ज होती है तो 4 से 5 दिन बाद सेक्टर 29 ट्रैफिक लाइन से छुड़ाया जा सकता है। ऐसे में अब मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की गाड़ी भी 5 दिन के बाद ही छूटने की संभावना है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें