फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने युवती से पूछा- किस समय सोती हो, कहा- व्हाट्स एप पर चेहरा दिखाओ

Thu, 24 Jan 2019 02:55 PM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
facebook and whatsapp
विज्ञापन
यूटी के पुलिसकर्मी विभाग की साख को दांव पर लगाने में जुटे हैं। बापूधाम चौकी इंचार्ज ने विभाग की साख को धूमिल करने वाली हरकत की है। बीते साल विभाग ने साइबर सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को मॉडल से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज करने के बाद बर्खास्त किया था। अब बापूधाम चौकी इंचार्ज ने एक 18 वर्षीय युवती का धोखे से मोबाइल नंबर हासिल कर रात को उसे व्हाट्स एप पर वीडियो कॉल कर डाली।
विज्ञापन


युवती के कॉल काटने पर एसआई नवीन ने उससे व्हाट्सएप चैटिंग कर पूछा कि कॉल कैसे काटी। फिर वह युवती से व्हाट्स एप पर चैट करने लगा। उसने युवती से पूछा कि व्हाटस एप पर नजर आ रही डीपी में कौन है? युवती ने कहा कि मैं हूं, सर। फिर एसआई ने पूछा कि क्या तुम्हें डांस आता है? इनकार करने पर एसआई उससे बात आगे बढ़ाने लगा। उसने व्हाट्स एप पर कॉल कटने पर युवती से चैट में कहा ‘शो मी योअर फेस’। युवती ने उससे नेट धीरे चलने की बात कहकर पीछा छुड़ाया।

उसने युवती से पूछा कि मैं तुम्हें डिस्टर्ब तो नहीं कर रहा, सहमी छात्रा के नहीं कहने पर एसआई ने युवती को सेल्फी दिखाने को कहा। एसआई चाहता था कि उसकी युवती से बातचीत का किसी को पता नहीं लगे। उसने युवती को इंटेलीजेंट बताते हुए बातचीत के बाद पूरी चैट डिलीट करने को कहा। हालांकि बाद में युवती ने एसआई की इस करतूत के बारे में अपने एक करीबी से चर्चा की और खुद को असुरक्षित महसूस किया।
विज्ञापन


इंचार्ज ने दो नंबरों से की युवती को कॉल
एसआई नवीन ने युवती के मोबाइल नंबर पर दो अलग अलग नंबरों से कॉल की। पहली कॉल पर आरोपी ने युवती से पूछा कि क्या वह उसके साथ कॉफी पीने चलेगी? युवती के नंबर ब्लॉक करने पर एसआई ने उसे एक अन्य नंबर से कॉल की और पूछा कि उसका नंबर ब्लॉक क्यों किया।
विज्ञापन

पुलिस वाले की लड़की से ये बात हुई

रिपोर्टर: आपको सब-इंस्पेक्टर ने क्या कहा?
युवती: सर, मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल की और पूछा कि क्या कॉफी पीने चलोगी।
रिपोर्टर: क्या व्हाटस एप पर भी कॉल की?
युवती: की थी,सर। लेकिन मैंने कॉल काट दी।
रिपोर्टर: एसआई ने और क्या कहा?
युवती: नवीन सर ने डीपी में दिख रही मेरी तस्वीर के बारे में पूछा। फिर मुझे कहा कि क्या तुम्हें डांस आता है।
रिपोर्टर: फिर क्या हुआ
युवती: नवीन सर ने पूछा कि मैं रात को किस समय सोती हूं और क्या पापा चैट चेक करते हैं? इसके बाद एसआई नवीन ने मुझसे पूरी चैट डिलीट करने को कहा।
रिपोर्टर: फिर आपने क्या किया?
युवती: मैंने एक करीबी को पूरी चैट सेंड की और मदद करने को कहा।

मदद को पुलिस चौकी पहुंची थी युवती
युवती बीते मंगलवार को परिवार से किसी मामूली बात पर नाराज होकर सेक्टर-26 की बापूधाम चौकी में मदद को गई। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह घर पर नहीं रहना चाहती। एसआई नवीन ने युवती का मोबाइल उससे लेकर अपने मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल की और फिर उसका नंबर सेव कर लिया। वुमन हेल्पलाइन की महिला कर्मियों को बुलाया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर युवती को रात करीब आठ बजे भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज नवीन ने युवती के सेव किए नंबर पर अचानक शाम को पहली कॉल की और फिर रात को व्हाटस एप पर वीडियो कॉल करने समेत उससे जबरन चैट की।

परिवार की इज्जत की खातिर चुप रही
मैं किससे शिकायत करती, सर। अकसर लोगों को लगता है कि लड़की ही गलत होगी। परिवार की इज्जत का ख्याल रखना होता है, सर। यही कारण है कि फिलहाल किसी से शिकायत नहीं कर सकी। -पीड़िता।

युवती सुसाइड न कर ले, इसलिए समझाया था: एसआई नवीन
एसआई नवीन कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो तो बच्ची है, मुझे लगा कि कहीं सुसाइड न कर ले। मैंने तो उसे समझाना चाहा था।  ऐसा वैसा कुछ नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें