फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बच्चों को स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान, ड्राइविंग लाइसेंस भी किया जब्त

Fri, 27 Oct 2023 06:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बाइक पर स्टंट दिखाने पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक का चालान काटा। इतना ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास 25 अक्तूबर को किसी ने यह वीडियो भेजा था। जांच में पता चला कि युवक हेलमेट पर मास्क पहनकर सेक्टर 29/30 की विभाजित सड़क पर स्टंट कर रहा था। 
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट दिखाता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलमेट पर डरावना मास्क चढ़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। दरअसल, युवक दोनों हाथ छोड़कर मोटरसाइकिल पर स्टंट कर रहा था। अब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने युवक का चालान काट दिया और ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया। खतरनाक ड्राइविंग करने का पुलिस ने चालान काटा है। यातातात पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें यह युवक एक निजी स्कूल की बस के बगल में बच्चों को अपना स्टंट दिखा रहा है। 

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक बीते 25 अक्तूबर को किसी ने यह वीडियो उन्हें भेजा था। वीडियो में बाइक चालक हेलमेट पर मास्क पहनकर सेक्टर 29/30 की विभाजित सड़क पर स्टंट कर रहा था। यह उसके और बाकी लोगों के लिए खतरनाक था। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की गई और चालान जारी किया और उसका लाइसेंस जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस का कहना है कि वह लगातार शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काट रहे हैं। इस वर्ष सिर्फ शराब पीकर और खतरनाक ड्राइविंग करने वाले लोगों के कुल 2276 चालान काटे जा चुके हैं। दूसरी ओर त्योहारों के सीजन पर सड़कों पर वाहनों से जाम न लगे इसके लिए भी बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को पास के सरकारी स्कूलों में वाहन खड़े करने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा लोगों को कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के बारे में जागरुक किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें