फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चंडीगढ़ आएं तो अलर्ट रहें, रात 10 बजे से 2 बजे तक भूलकर भी न करें ये काम

Mon, 31 Dec 2018 11:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रैफिक हवलदार
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने को चंडीगढ़ आएं तो अलर्ट रहें। क्योंकि रात 10 बजे से दो बजे तक एक काम भूलकर भी न करना, वरना नप जाएंगे। वर्ष 2019 के स्वागत के जश्न में किसी भी प्रकार की खलल नहीं पड़े, इसके लिए यूटी पुलिस-प्रशासन ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


शहर में यह पहला मौका होगा, जब 31 दिसंबर की रात दस बजे से नववर्ष शुरू होने के बाद रात दो बजे तक शहर के सात सेक्टरों समेत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल के पास का इलाका वाहन मुक्त जोन होगा। इन चार घंटों के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने वाहन को इनमें से किसी जगह नहीं ले जा पाएगा। लगातार बढ़ते ट्रैफिक लोड और यातायात व्यवस्था को स्मूद बनाए रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन सही जगहों पर पार्क करने की व्यवस्था करें।

साथ ही जिन लोगों के घर उक्त सड़कों के किनारे हैं, वे अपने पहचान पत्र साथ रखें ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करने वालों पर सख्ती बरतने की बात कही है। शहर में ड्रंकन-ड्राइव के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी। शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े जाने वाले आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तय कानूनी प्रक्रिया के तहत वाहन जब्त करने सहित आरोपी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन इलाकों में नहीं ले जा सकेंगे वाहन

1. सेक्टर-7 की अंदरूनी सड़क
2. सेक्टर-8 की अंदरूनी सड़क  
3. सेक्टर-9 की अंदरूनी सड़क
4. सेक्टर-10 की अंदरूनी सड़क
5. सेक्टर-11 की अंदरूनी सड़क
6. सेक्टर-17 की अंदरूनी सड़क
7. सेक्टर-22 की अंदरूनी सड़क
8. सेक्टर-10 लैय्यर वैली के सामने की सड़क
9. अरोमा लाइट प्वाइंट से डिस्पैंसरी के समीप चौक तक
10. इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एलांते मॉल तक

डिस्कोथेक व पब बार के आसपास रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पीसीआर और स्थानीय पुलिस शहर के मध्य मार्ग पर सेक्टर-26, सेक्टर-8 और सेक्टर-9 समेत अन्य सेक्टरों के डिस्कोथेक, पब बार, रेस्टोरेंट के समीप सतर्कता से ड्यूटी करती नजर आएगी ताकि बीते वर्षों की तर्ज पर किसी जगह से कोई अप्रिय घटना सामने न आए। नव वर्ष के स्वागत से पूर्व की इन तैयारियों में यूटी पुलिस विभाग ने महिला, युवतियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें