फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस की पहल, 315 बच्चों ने देखी हनुमान अंश फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था से आगे बढ़कर सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में पहल करते हुए करीब 315 जरूरतमंद और वंचित बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत करीब 300 बच्चों को सेक्टर-17 स्थित टीडीआई मॉल में हनुमान अंश फिल्म दिखाई गई। बच्चों के लिए भोजन और जलपान की भी व्यवस्था की गई। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों और अभिभावकों से बातचीत कर नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची एसएसपी कंवरदीप कौर, एसडीपीओ ईस्ट पी. अभिनंदन समेत ईस्ट डिवीजन के थाना प्रभारियों ने बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। अधिकारियों ने युवाओं को खेल, शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन थाना-19 की एसएचओ इंस्पेक्टर सरिता रॉय के प्रयासों से किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और परिवारों के साथ सीधा संवाद बढ़ाना, पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें