फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात हूं... मुझे बॉडी मसाज दो'

Mon, 13 Feb 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मैं चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात हूं... मुझे बॉडी मसाज दो। सेक्टर-47 स्थित एक सैलून में यूटी पुलिस का कर्मचारी अपनी वर्दी की धौंस दिखाने लगा। आरोप है कि मुलाजिम ने ब्यूटी पार्लर मालिक की पत्नी से लड़कियों की डिमांड भी की। पीड़ित ब्यूटी पार्लर मालिक ने मामले की शिकायत हेड क्वार्टर जाकर एसएसपी पब्लिक विंडो पर दी।
विज्ञापन


 सेक्टर-47 की मार्केट में स्थित एससीओ नंबर 51 की पहली मंजिल पर सैलून चलाने वाले जसवीर सिंह ने पब्लिक विंडो पर दी शिकायत में कहा कि शनिवार को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाला शख्स बोला मैं क्राइम ब्रांच से बोल से रहा हूं। अपनी पत्नी कुलवंत कौर से बात करवाओ। आरोप है कि जसवीर ने जब पत्नी से बात करवाई तो वह गंदी बातें करने लगा। पत्नी ने जब फोन जसवीर को दे दिया तो आरोपी बोला मैं सैलून में आ रहा हूं।

जसबीर सिंह ने बताया कि सैलून में आने के बाद उसने कहा कि मैं क्राइम ब्रांच में तैनात हूं। मुझे एक महिला कर्मचारी चाहिए जो पूरी सर्विस करे। इस पर सैलून वालों ने कहा कि वह ऐसा काम नहीं करते हैं और तुम्हें मेरा ये पर्सनल नंबर कहां से मिला। आरोप है कि इस पर वह बोला कि हम क्राइम ब्रांच से हैं किसी का भी नंबर निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत होने के बाद मांगने लगा माफी

चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : File Photo
जब सैलून मालिक व उसकी पत्नी ने उसको मना कर दिया तो वह पार्लर बंद करवाने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़ित जसबीर सिंह ने बताया कि उसने सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली, जिसमें धमकाने वाला शख्स नजर आ रहा है।

इसके बाद सेक्टर-31 पुलिस थाने गए। जसवीर ने बताया कि थाने वालों ने फुटेज देखी और कहा कि यह पुलिस कर्मचारी है। लेकिन उन्होंने पीड़ित से कहा कि वह हेडक्वार्टर जाकर पब्लिक विंडो पर अपनी शिकायत दें। पीड़ित ने बताया कि जिस नंबर से वह शख्स फोन कर रहा था।

उस नंबर को जब ट्रू कालर पर चेक किया गया तो वह किसी कुलदीप पूनिया नाम के व्यक्ति का दिखाई दिया। शनिवार शाम करीब सात बजे मुलाजिम को पता चला कि उसके खिलाफ पब्लिक विंडो पर शिकायत दी गई है तो वह फोन करके जसबीर से माफी मांगने लगा।

वहीं इस बारे में डीएसपी क्राइम पवन कुमार ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कुलदीप पूनिया कौन है। क्राइम ब्रांच में इस नाम कोई मुलाजिम तैनात नहीं है। अन्य जगह कहीं तैनात होगा तो उसकी जांच करवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें